किलोमीटर स्कीम के तहत लगी बस का ड्राइवर बीच रास्ते में ही कंडक्टर और सवारियों को छोड़कर भाग गया। कंडक्टर अंकित ने इसकी शिकायत जीएम को दी है। कंडक्टर ने बताया कि वह दिल्ली चंडीगढ़ दिल्ली की बस में कंडक्टर के रूप में ड्यूटी कर रहा था। इस बस को ड्राइवर अंकित चला रहा था। मुरथल के पास अंकित दूसरी बस में चला गया और उस बस का ड्राइवर जसप्रीत उनकी बस में आ गया। जब उसे ड्राइवर बदलने का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन जसप्रीत ही बस चलाकर पहले दिल्ली ले गया। इसके बाद बस दिल्ली से रात 11.20 पर अंबाला पहुंची। यहां पहुंचते ही ड्राइवर उसे और सवारियों को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान सवारियों ने उसके साथ झगड़ा भी किया और रुपये वापस करने की मांग की। कंडक्टर ने ड्राइवर पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
----------------------------