फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव को लेकर औपचारिकताएं व तैयारियां पूरी करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना के दृष्टिगत खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ स्वामित्व योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों इस योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवायें।
विज्ञापन

उपायुक्त, वीरवार को स्वामित्व योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक ले रही थी। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामित्व योजना के तहत संबंधित खंडों के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से प्रगति जानी और बिंदुवार दावे एवं आपत्तियों के निपटान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय बनाकर स्वामित्व योजना के तहत जो भी दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हो रही हैं उनका निपटान भी समय अवधि के तहत करें। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया को जो नक्शे भेजे जा रहे हैं वे भी संबंधित बीडीपीओ उसमें जो सुधार से संबंधित कार्य है उसे भी दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करवाएं। उपायुक्त ने बैठक के दौरान खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को यह भी कहा कि आगामी होने वाले पंचायती चुनाव को ध्यान में रखते हुए जो भी औपचारिकताएं एवं तैयारियां करनी हैं उसे भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि खेतों में धान के अवशेष न जले, इसके लिए ग्राम सचिवों, नंबरदारों को भी सतर्क रखें और किसानों को जागरूक करें कि खेतों में धान के अवशेष न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें