नारायणगढ़। गांव शाहपुर के निकट जंगल में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से मिले कुछ दस्तावेज के अनुसार उसकी पहचान साढौरा के गांव सादिकपुर के मदन लाल के रूप में हुई है। मृतक के पिता धर्मपाल व भाई सुरेंद्र कुमार ने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मृतक हिमाचल के पीडब्ल्यूडी विभाग में एक ठेकेदार के पास सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद