फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्षाबंधन को लेकर स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर रक्षा बंधन को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। वीरवार को बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आई अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस और अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस में काफी भीड़ नजर आई। यात्री अनारक्षित कोच में चढ़ने के लिए आतुर नजर आए। वहीं कुछ यात्री स्लीपर कोच में भी चढ़े हुए थे, वहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए मौके पर आरपीएफ के कर्मचारी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें