फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास समाज की चेतना ही लोकतंत्र की असली शक्ति : चित्रा सरवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर छावनी के घसीटपुर,रामपुर,चंदपुरा व महेश नगर इत्यादि क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रा सरवारा ने गुरु महाराज जी के चरणों में नमन किया। उन्होंने कहा कि रविदास समाज की चेतना ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। इस दौरान मंदिर व गुरुघरों की समितियों की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। चित्रा सरवारा ने कहा कि गुरु रविदास जी केवल भक्ति परंपरा के संत नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक बराबरी के प्रथम राजनीतिक दार्शनिक थे। वह एक ऐसे समाज की संरचना चाहते थे जहां सत्ता नहीं, संवेदना सर्वोपरि हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें