फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंचिंग के टिकट बांट रहा था कंडक्टर, हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हिसार डिपो के बस कंडक्टर द्वारा बिना पंचिंग की टिकट यात्रियों में वितरित करने पर रोडवेज यूनियन सदस्यों ने हंगामा किया। कर्मचारी महावीर पाई ने बताया कि बिना पंचिंग की टिकट को कई बार प्रयोग किया जा सकता है। इससे सीधे तौर पर सरकार को नुकसान होता है और कंडक्टर अपनी जेब भरता है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कंडक्टर से जानकारी ली। इसमें पता चला कि हड़ताल को देखते हुए महाप्रबंधक की ओर से कंडक्टरों के तौर पर सक्षम युवाओं को लगाया गया था। इन्हें रुपये देने के बारे में तो बता दिया गया था, लेकिन पंचिंग के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें