अंंबाला।
छावनी बस स्टैंड पर पति के साथ बस का इंतजार कर रही महिला की आचानक हालत बिगड़ गई और महिला बेहोश हो गई। अड्डा इंचार्ज ने होमगार्ड की सहायता से महिला को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। विकास ने बताया कि वह मुरादाबाद का निवासी है और वह अपनी पत्नी संगीता के साथ हिमाचल के बद्दी से अंबाला छावनी बस अड्डे पर आया था और वह दोनों मुरादाबाद घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और देखते ही देखते वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। सूचना पाकर मौके पर अड्डा इंचार्ज अजय ने होमगार्ड के जवान की सहायता से तुरंत ई रिक्शा मंगवाई और महिला को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।