फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में बनाए प्वाइंट पर दोबारा सफाई चेक करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में अगली तारीख 19 फरवरी लगाई है। कोर्ट ने शहर में सफाई व्यवस्था बनाए गए प्वाइंट का निरीक्षण करने के लिए दोबारा कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि पिछली कमेटी में समाजसेवी परमजीत सिंह बड़ौला, अधिवक्ता पूनम रानी और डीएमसी दीपक सूरा थे। अब इस कमेटी में समाजसेवी परमजीत सिंह बड़ौला, अधिवक्ता पूनम रानी के साथ मुख्य सफाई निरीक्षण मुकेश कुमार शामिल किए गए हैं। यह कमेटी शहर में प्वाइंट का निरीक्षण कर कोर्ट में रिपोर्ट देगी। गौरतलब है कि यह मामला 2020 से कोर्ट में विचाराधीन है।
बीते माह भी कमेटी ने किया था निरीक्षण
बीते माह समाजसेवी परमजीत सिंह बड़ौला, अधिवक्ता पूनम रानी और नगर निगम डीएमसी दीपक सूरा की कमेटी ने शहर में सफाई प्वाइंट का निरीक्षण किया था। नगर निगम अधिकारियों ने सफाई प्वाइंट पर ले जाकर कमेटी सदस्यों समाजसेवी परमजीत सिंह बड़ौला, अधिवक्ता पूनम रानी को निरीक्षण कराया था। मगर कमेटी के दोनों सदस्य इससे असंतुष्ट दिखे थे। उनका कहना था कि वह निगम के बताए प्वाइंट पर नहीं, बल्कि निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चेक करवाने के लिए शहर में अपने साथ लेकर जाएंगे। इसको लेकर निगम अधिकारी व कमेटी सदस्य आमने-सामने हो गए थे। बाद में दोनों कमेटी सदस्यों ने शहर में सफाई को लेकर अलग से निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

नगर निगम की गाड़ियां भी हो चुकी हैं संबद्ध
वैसे तो यह मामला कोर्ट में वर्ष 2020 से विचाराधीन है। मगर हाल ही के दिनों में इसने अधिक तूल पकड़ा जब कोर्ट ने नगर नगिम की लगातार दो से तीन गाड़ियों को संबद्ध करने के आदेश दे दिए। ऐसे में कुछ गाड़ियां संबद्ध भी हो गईं, मगर नगर निगम की तरफ से हर सुनवाई में कोर्ट से स्थिती ठीक करने की अपील ही की जाती रही। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था अभी तक नगर निगम ठीक नहीं कर सका है। ऐसा तब है जब कुछ समय पहले हरियाणा के राज्यपाल को भी लोगों ने नालों में गंदगी दिखाई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें