फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों में गंदगी देख आयुक्त हुए नाराज, सफाई के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले नगर निगम आयुक्त ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसको लेकर निगम आयुक्त स्वयं फील्ड में उतरे और वार्ड नंबर 8 का दौरा किया। इस दौरान आयुक्त ने नालियों में जमा गंदगी को देखकर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने अवैध रूप से बनाए गए थड़ों को भी तोड़ने के आदेश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आदेश दिए कि वह सबसे पहले वार्ड नंबर 8 में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाएं, वहां की सभी समस्याओं को दूर करें। उन्होंने व्यवस्थाएं बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक सप्ताह बाद फिर से क्षेत्र का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं को जांचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें