फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की सबसे ठंठी रही वीरवार-शुक्रवार की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़तोड़ ठंड का प्रकोप जिले में जारी है। पारा शून्य के करीब पहुंचने को है। वीरवार-शुक्रवार को जिले में पूरे साल 2020 की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जिले का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया जोकि बुधवार-वीरवार रात से भी करीब 0.5 डिग्री कम रहा। हालांकि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ही धूप निकलने से दिन के तापमान में इजाफा हुआ और पार करीब चार डिग्री के इजाफे के साथ 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर जारी रहेगी। इसलिए रात क तापमान अभी और भी नीचे लुढ़क सकता है। पारा चार डिग्री से भी नीचे गिरने के कारण धूप खिलने के बावजूद ठंडक का एहसास होता रहा। वहीं शाम करीब चार बजे जैसे ही सूर्यदेव मंद हुए तो लोग एक बार फिर से अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें