बच्चों से बात करते न्यायाधीश। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीशों ने दीपावली के अवसर पर स्माइल डे केयर बाल भवन में स्थायी रूप से रह रहे बच्चे को ट्रैक सूट एवं अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष व जिला सत्र न्यायाधीश कंचन माही व प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। न्यायिक अधिकारियों ने बच्चे के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर श्रेष्ठ भविष्य के लिए प्रेरित किया, इसके अतिरिक्त, जिला न्यायालय के परिक्षेत्र में सभी न्यायाधीशों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए एक-एक गमला एवं पौध रोपण किया गया।