फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संत बाबा श्रीचंद महाराज का उत्सव 5 से शुरू होगा

Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बराड़ा में आगामी 5, 6 और 7 सितंबर को संत बाबा श्रीचंद महाराज का 531वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसका आयोजन डेरा संत बाबा दलजीत सिंह बराडा में होगा। आयोजन समिति के अशोक खरबंदा ने बताया कि 5 सितंबर को प्रातः 8 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा। 7 सितंबर को प्रातः 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ेगा और 8 से 9 बजे तक निशान साहिब की सेवा होगी। इसके बाद 9 बजे से 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें रागी जत्थे अपनी हाजिरी लगाकर संगत को निहाल करेंगे। कीर्तन दरबार में लखविंद्र सिंह शाहबाद वाले, बीबी मनप्रीत कौर दिल्ली वाले, बीबी कमल गिल दिल्ली वाले, भाई तेजिंद्र सिंह बराड़ा, बाबा दलजीत सिंह बराड़ा वाले, अमरीक सिंह गाजी नग्गल वाले, सतिंद्र पाल सिंह जगाधरी वाले सहित अन्य कीर्तनकार हाजिरी देंगे। संत बाबा दलजीत सिंह ने बताया कि यह आयोजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है बल्कि समाज को सेवा, त्याग और भाईचारे का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें