संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट की मूलचंद आईटीआई में नेटवर्किंग के नाम पर 6.40 लाख रुपये के बिल लगाने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। सोमवार को शिक्षण संस्थान में हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक विजय धीमान व उनके संग संयुक्त निदेशक आईटीआई में जांच के लिए पहुंचे। दिनभर टीम ने मामले की गहनता से जांच की और कुछ कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। हालांकि प्रिंसिपल को शामिल होने के लिए बोला गया था लेकिन वो नहीं आए। टीम द्वारा अभी मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। इस संस्थान के प्रिंसिपल पर पहले भी अंबाला कैंट में दो शिक्षिकाओं की शिकायत पर मामला दर्ज है। आरोप है कि अश्लील मैसेज भेजने के साथ-साथ जातिसूचक शब्द कहे थे।