फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट्रोल पंपों पर लूट के लिए चंडीगढ़ से चुराई थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले के चार पेट्रोल पंपों पर 10 दिन पहले एक के बाद एक पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के बदमाशों को पुलिस अब तक काबू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों ने वारदात के समय जिस सफेद रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया है वो चंडीगढ़ से चोरी की गई थी। आरोपी हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भी कई जगह वारदात को अंजाम दे चुका है। हिसार व कुरुक्षेत्र में भी मार्च माह में वारदात की थी। इस गिरोह के सदस्यों ने सबसे पहले अंबाला कैंट के पेट्रोल पंप पर 23 मार्च वारदात को अंजाम दिया था। अगले ही दिन 24 मार्च की रात को बराड़ा के ओम फिलिंग स्टेशन से 9 हजार रुपये की लूट, उसी रात शहजादपुर के जी लाइन फिलिंग स्टेशन से 16 हजार व मुलाना के एक पेट्रोल पंप से 1500 रुपये लूटे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें