गांव जवाहरगढ़ से बीहटा जा रहे दो बाइक पर सवार तीन युवकों को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साहा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
साहा पुलिस को दी शिकायत में गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 3 अक्तूबर 2022 को वह अपने गांव के दिलबाग सिंह के साथ निजी काम के लिये बाइक पर गांव जवाहरगढ़ से गांव बिहटा साहा जा रहा थे। बाइक दिलबाग सिंह चला रहा था और वह उसके पीछे बैठा था। गांव तेपला के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह और दूसरी बाइक पर सवार रमेश कुमार निवासी गांव हल्दरी भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें ओंकार अस्पताल साहा पहुंचाया। शिकायत के बाद साहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
------