फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार कार चालक ने पहले तो पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में 44 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माजरा शहजादपुर के रहने वाले ओम प्रकाश ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे के उसका भाई लखी सैनी घर से कुछ दूरी पर बाहर गली के साइड में एक पेड़ के नीचे बैठा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी और काफी दूर तक खींचता हुआ ले गया। शोर सुनकर जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि लखी सैनी कार के नीचे फंसा हुआ था। उन्होंने उसे कार के नीचे से बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक प्रदीप कुमार शहजादपुर माजरा कार से उतरकर भागने लगा तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह उसी की कार से भाई को सरकारी अस्पताल शहजादपुर लेकर गये, जहां पर लखी सैनी को डॉक्टर ने चैक करने के बाद मृतक घोषित कर दिया। इस दौरान प्रदीप कुमार सरकारी अस्पताल शहजादपुर से अपनी कार लेकर भाग गया। इलाका पुलिस ने शिकायत पर केस की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें