फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार चालक ने रेहड़ी और कार को मारी टक्कर

Wed, 17 May 2023 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गोल चक्कर के पास नशे की हालत में कार चालक ने गोलगप्पे की रेहड़ी और फिर कार को टक्कर मार दी। इसमें बीसी बाजार निवासी सुमित चोटिल हो गया। इतने में वह कुछ समझ पाते कि कार चालक ने आगे खड़ी एक और कार को भी पीछे से ठोक दिया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ। कार में से शराब की बोतल भी बरामद हुई। आखिर में इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नशे की हालत में व्यक्ति और उसकी क्षतिग्रस्त कार को भी अपने साथ चौकी में ले गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। उधर, दिल्ली निवासी कार चालक नरेश शर्मा ने बताया कि वह बिजनेसमैन है और अंबाला काम के सिलसिले में आया था। अभी तक कार से उतरकर सामान खरीदने ही गया था कि अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जैसे ही देखा तो कार चालक पीछे ही एक गोल गप्पे की रेहड़ी वाले को भी टक्कर मारकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें