फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी के उपमंडल कार्यालय के कैंटीन संचालक ने सेवादार को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय में बनी कैंटीन में चाय लेने गए सेवादार पर कैंटीन संचालक ने दो साथियों के साथ मिलकर ईंट व रॉड से हमला कर दिया। इस मामले में घायल सेवादार ने कैंटीन संचालक मोहित के खिलाफ उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उपायुक्त को दी शिकायत में सेवादार सन्नी ने बताया कि छावनी के उपमंडल कार्यालय में कर्मचारी है। उपमंडल कार्यालय परिसर में छावनी निवासी मोहित गुलाटी ने रेडक्राॅस की कैंटीन ली हुई है। बुधवार को वह इस कैंटीन में चाय लेने के लिए गया था। जहां पर सेवादार ने कैंटीन संचालक को कहा कि वह चाय थोड़ा जल्दी बना दे। यह सुनते ही उसने सेवादार के साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद सेवादार एसडीएम कार्यालय गया। एसडीएम नहीं मिले तो वह स्टेनाे के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी। स्टेनो की सलाह के बाद सेवादार दो कर्मचारियों के साथ कैंटीन संचालक के बात करने पहुंचा। यह देख वह आग बबूला हो गया और उसने अपने दो कारिंदो के साथ मिलकर सेवादार को ईंट व लाेहे की रॉड से पीटा, सेवादार के साथ आए दोनों कर्मियों ने सेवादार को उनके कब्जे से छुड़ाया। घायल सेवादार इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचा और इलाज करवाया।
विज्ञापन

सेवादार को पीटने के मामले में कल वह उपायुक्त से मिले थे, आज मेरे से मिले हैं। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सतिंद्र सिवाच, एसडीएम, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें