फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैबिनेट मंत्री ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की

विज्ञापन
किंगफिशर में कैबिनेट मंत्री पत्रकारों को संबो​धित करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किंगफिशर पर्यटन स्थल मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रममंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए पत्रकारों की स्वतंत्रता आवश्यक है क्योंकि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक स्तंभ भी कमजोर होगा तो लोकतंत्र डगमगा जाएगा। विज ने कहा कि स्वतंत्र लोकतंत्र तभी रह सकता है, जब पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करें। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने मीडिया वैल बिंग एसोसिएशन की गतिविधियों एवं पत्रकारों के कल्याण के लिए 31 लाख रुपये की राशि अपने ऐच्छिक कोष से देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसोएिशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें