फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीवन में योग अपनाने का किया आह्वान, पदयात्री कृष्णा नायक पहुंचे

Thu, 18 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के राजकीय महाविद्यालय में योग को बढ़ावा देने के लिए भारत भ्रमण पर निकले पदयात्री कृष्णा न - फोटो : poni news
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय महाविद्यालय में खेल विभाग की ओर से योग को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम करवाया। इसके तहत योग को बढ़ावा देने के लिए भारत भ्रमण पर निकले पदयात्री कृष्णा नायक ने अपने अनुभव साझा किए। कृष्ण नायक पूरे भारत में योग प्रचार के लिए अब तक करीब 19 हजार किमी की यात्रा कर चुके है। प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने कृष्णा नायक का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। खेल प्रभारी डॉ. रविकांत ने मंच संचालन किया। प्राचार्य डॉ. बाजवा ने कृष्णा नायक का स्वागत करते हुए इस अद्वितीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। कृष्णा नायक ने कहा कि योग को अपनाने से हम दैनिक जीवन में बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को योग के कई महत्वपूर्ण आसन भी सिखाए। कार्यक्रम के अंत में प्रो. गुरविंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कृष्णा नायक की पदयात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके साहस और समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रो. नायब सिंह, प्रो. रविंद्र, प्रो. धर्मवीर सिंह, प्रो. प्रमिल, प्रो. गायत्री, रवि जुनेजा, सुभाष नौटियाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें