अंबाला छावनी के खुखरेन भवन में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। सभा
- फोटो : Samvad
अंबाला। श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार अंबाला कैंट की ओर से आयोजित श्री रामलीला के द्वितीय दिवस पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद जन्म के प्रसंग का मंचन हुआ। कलाकारों की प्रस्तुतियों और प्रभावशाली संवादों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के जन्म से जुड़ी पौराणिक घटनाओं को बहुत ही सजीवता के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को रामायण की कथा से गहराई से जोड़ा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, प्राचीन धार्मिक परंपराओं और भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचना है। नगर परिषद अंबाला सदर की अध्यक्षा स्वर्ण कौर पति परमजीत सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अशोक तनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
अंबाला छावनी के खुखरेन भवन में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। सभा- फोटो : Samvad