फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ऑटो, चालक की मौत, दो सवारियां बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़-अंबाला मार्ग पर सवारियों को लेकर शहजादपुर जा रहा ऑटो चालक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में गांव रायवाली निवासी 48 वर्षीय जगदीश ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि ऑटो में बैठीं सवारियां बाल-बाल बच गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक जगदीश मंगलवार को सुबह 11 बजे गांव बुड़ाखेड़ा से दो सवारियों को छोड़ने के लिए शहजादपुर जा रहा था। इस दौरान गांव डेहरी के पास उसका ऑटो तेजरफ्तार से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में सीधा पेड़ से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसमें बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। उन्होंने उसे अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटवी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें