अंबाला सिटी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर बुधवार को श्रीकृष्ण भक्ति प्रचार समिति ने विशाल शोभायात्रा निकाली। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों व बाबा साईं नाथ सहित करीब पांच विशाल झांकियां शामिल रही। संस्था के पदाधिकारी राजेश गुजराल ने बताया कि सिटी के पुराना सिविल अस्पताल के नजदीक श्री राधे श्याम मंदिर से एक भव्य विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें छह बैंड टीम और चार ताशे बैंड की टीमों ने भगवान श्रीकृष्ण जी की मधुर सुंदर धुनों से संगीत प्रस्तुत किया।
यह शोभायात्रा श्री राधे श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी के जगाधरी गेट, पटेल रोड, गुड़ मंडी, तंदूरा बाजार, सर्राफा बाजार, पुराना सिविल अस्पताल चौक से होते हुए श्री राधे श्याम मंदिर पर पहुंची। यहां शोभायात्रा का विधिवत तरीके से भव्य समापन किया गया। समापन समारोह के पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।