फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश ओलावृष्टि का असर से गेहूं की आवक पिछले साल से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। इस बार मंडियों में गेहूं आ तो रहा है, लेकिन बीते वर्ष के मुकाबले कम गेहूं की आवक हुई है। बीते वर्ष की बात करें तो मंडियों में आठ अप्रैल तक 75 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी थी, जबकि इस बार आठ अप्रैल तक 7600 क्विंटल ही गेहूं पहुंचा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष 25 मार्च से ही मंडियों में गेहूं पहुंचना शुरू हो गया था। अबकी बार मार्च माह में ओलावृष्टि व बारिश हुई। इससे गर्मी नहीं होने और गेहूं लेट पकनी शुरू हुई। बता दें कि 2023 में जिले की मंडियों में करीब 22 लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा था, जबकि 2022 में मंडियों में करीब 15.50 लाख गेहूं की आवक हुई थी।
20 हजार 719 क्विंटल की हुई आवक
जिले में 12 अनाज मंडियां हैं। 9 अप्रैल शाम तक जिले की मंडियों में 454 गेट पास कट चुके थे और 20 हजार 719 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी थी। इसमें से 7 हजार 708 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। मुलाना और बराड़ा मंडी में आवक ज्यादा हुई है। इसी तरह अंबाला छावनी मंडी में मंगलवार को हैफेड ने 401 क्विंटल की खरीद की और अंबाला शहर नई अनाज मंडी में खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन


गेहूं में नमी ज्यादा होने से नहीं हो रही खरीद
दरअसल, अंबाला शहर नई अनाज मंडी में गेहूं पहुंच रही है, मगर अभी गेहूं को सुखाया जा रहा है। गेहूं में करीब 17 से 18 फीसदी तक नमी की मात्रा है। जिससे मंगलवार को खरीद नहीं हो सकी। अब एक-दो दिन में खरीद शुरू की जाएगी। 12 फीसदी नमी तक गेहूं की खरीद की जाती है, अगर इससे ऊपर नमी हो तो वेल्यू कट लगता है।
किस मंडी में कितना पहुंचा गेहूं
मंडी पहुंचा गेहूं क्विंटल में
अंबाला छावनी 1006
अंबाला शहर 1161
बराड़ा 3450
बेरखेड़ी कलां 140
कड़ासन 470
मुलाना 7982
नारायणगढ़ 1143
साहा 1347
सरदहेड़ी 347
शहजादपुर 1008
तलरेहड़ी गुजरां 1715
उगाला 1000
नोट: नौ अप्रैल शाम तक की रिपोर्ट।
वर्जन
मंगलवार को गेहूं की खरीद के लिए हैफेड एजेंसी कर्मचारी आए थे, लेकिन अभी गेहूं में नमी की मात्रा करीब 17 से 18 फीसदी तक आ रही है। एक-दो दिन में दोबारा खरीद शुरू की जाएगी। अभी मंडी में गेहूं आनी शुरू हुई है। गेहूं गीली होने पर उसे सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें