शहजादपुर। मेले से बाइक चोरी कर बेचने जा रहे आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी गांव सुंडरा जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। जानाकरी के अनुसार सीआईए नारायणगढ़ को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहजादपुर क्षेत्र टी प्वाइंट के पास नाकाबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया जो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया। संवाद