संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कृषि विज्ञान केंद्र में कोयम्बटूर, तमिलनाडु से चल रहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रसारण किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान केविके डॉ. उपासना सिंह तथा कृषि उपनिदेशक, कृषि विभाग डॉ. जसविंदर सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए 325 से अधिक किसानों का स्वागत किया। डॉ. उपासना सिंह ने किसानों को बताया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त अगस्त से नवंबर 2025 के तहत लगभग 9 करोड़ रुपये पात्र किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने रबी फसलों की उन्नत तकनीकों और मौसमी कार्यों के प्रति जागरूक किया, वहीं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक किया ।