साहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त शनिवार को जारी होगी। प्रधानमंत्री शनिवार को वाराणसी में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में किसानों के लिए 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसका ऑनलाइन प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र तेपला में किया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. उपासना सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किया जा रहा है। डॉ. जसविंदर सिंह ने भी किसानों से आह्वान किया है कि वे पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम से जरूर जुड़ें। प्रत्येक चार माह में एक किस्त जारी की जाती है। वर्ष 2019 से शुरू हुई योजना के तहत अब तक 19 किस्तों में देशभर के किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। अब 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20 हजार 500 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया जाएगा।