फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चौथी मंजिल पर हो रहे मरीजों के टेस्ट

विज्ञापन
छावनी नागरिक अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर टीम कर्मचारियों से जानकारी लेती हुई
विज्ञापन
अंबाला। एनक्वास की नेशनल लेवल टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी छावनी नागरिक अस्पताल में निरीक्षण कर अस्पताल की नब्ज टटोली। इस टीम में जम्मू के मैटरनिटी अस्पताल गांधी नगर से डॉ. अरूण शर्मा, एमपी के उज्जैन से डॉ. संगीता व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रेशमा शामिल रही। पहले दिन के निरीक्षण के दौरान टीम जब आईपीडी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर पहुंची तो वहां लैब का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इस बीच उनकी नजर मरीजों के लिए जा रहे टेस्टों के केबिन पर पहुंची तो उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि मरीज अस्पताल में आने के बाद चौथी मंजिल पर आकर टेस्ट दें जो गलत है। हालांकि अस्पताल स्टाफ की तरफ से यह कहा गया था कि टेस्ट पहले नीचे लिए जाते थे लेकिन अभी ही टेस्ट ऊपर लेने लगे हैं।
टीम ने टेस्टिंग एरिया को नीचे शिफ्ट करने को कहा है। आईपीडी ब्लॉक में जाते समय उनकी नजर सीनियर सिटीजन चार्टर नागरिक अस्पताल के दीवार पर लगे फ्लैक्स को देख उसकी फोटो ली। साथ ही उसमें कुछ कमियां भी बताईं। टीम के आते ही इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर जहां कांच के दरवाजे पर जागरूकता पोस्टर लगे वहीं इमरजेंसी की माइनर ओटी के बाहर शू रैक भी लगा। अस्पताल में करीब चार घंटे तक टीम ने निरीक्षण कर आईपीडी, ओपीडी, इमरजेंसी में जाकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने कई जगह पर सुधार के निर्देश भी दिए। पांच साल के बाद एक बार फिर छावनी नागरिक अस्पताल की एनक्वास की टीम आई जो 24 तक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


दो दिन से एनक्वास की नेशनल लैवल की टीम निरीक्षण कर रही है। 24 जुलाई को टीम चली जाएगी फिर ग्रेड देगी। टीम जो सुझाव दे रही है उसपर काम किया जा रहा है। चौथी मंजिल पर टेस्टिंग पर आपत्ति जताई है तो उस में सुधार किया जाएगा। अभी उनके संज्ञान में यह नहीं है।
डॉ. लोकवीर सिंह, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल

छावनी नागरिक अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर टीम कर्मचारियों से जानकारी लेती हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें