अंबाला सिटी। घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को टेंपू ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग के पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई।
सौंडा गांव निवासी अधिवक्ता सुमित भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने टेंपू चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुमित भारद्वाज ने बताया कि घटना 31 अक्तूबर की है। इस दौरान उनके दादा रतन लाल शर्मा रोजाना की तरह कुर्सी पर घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान एक टेंपू आया और उसने कुर्सी पर बैठे दादा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दादा जमीन पर गिर गए और इस दौरान टेंपू का टायर उनके पांव के ऊपर से निकल गया। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया और यहां से चंडीगढ़ भेज दिया गया, जहां वह अभी उपचाराधीन हैं। संवाद