अंबाला सिटी। फरवरी माह में चार दिनों से लगातार धूप निकल रही है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी भी बढ़ी है। रविवार को दिन का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन में जहां धूप निकलने से मौसम ठीक हुआ है, वहीं रात में अभी ठंड होने से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में बीच-बीच में शीत हवाएं चलने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में अल सुबह धुंध रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 और 14 फरवरी के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की भी संभावना है। वहीं, 2021 की बात करें तो फरवरी माह में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अभी फरवरी माह के 11 दिन ही बीते हैं। अभी अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यह तापमान बढ़ेगा।
2012 से लेकर 2022 तक फरवरी माह के तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2012 27.2 4.8
2013 25.2 6.9
2014 23.5 6.1
2015 26.8 5.1
2016 28.2 7.7
2017 28.8 6.1
2018 28.7 6.8
2019 25.7 7.6
2020 26.4 4.3
2021 31.1 5.3
2022 26.2 4.8
ओंकार सिंह, संवाद।
ओंकार सिंह, संवाद।
ओंकार सिंह, संवाद।
ओंकार सिंह, संवाद।