फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गिरा तापमान, 30 तक बारिश की संभावना

Wed, 28 Jun 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडक है। मंगलवार को दोपहर में घने बादल छा गए और कई जगहों पर बारिश हुई। बारिश होने से शाम को मौसम सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
विज्ञापन

जिले में रात में 7.7 और दिन में एक एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, इस बार जून माह भी ठंडा ही बीता। जैसे ही तापमान थोड़ा बढ़ा तो बारिश हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। बारिश होने से अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें