लॉक डाउन के चलते घर में बैठे-बैठे यदि आप घर से बाहर नहीं निकलना चाहते और बीमार होने के कारण इलाज भी चाहते हैं तो घर बैठे विभिन्न बीमारियों से बचाव व उपचार व विचार के लिए सरकार ने स्वास्थ्य परामर्श सेवायें (टेली-मेडिसन) की सुविधा आरंभ की है। हेल्पलाइन नंबर 1075 फरीदाबाद और गुरुग्राम को छोड़कर और संपूर्ण राज्य के लिए 8558893911 हेल्पलाइन जारी कर दी गई है। कोई भी प्रदेशवासी दूरभाष के माध्यम से ही चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकते हैं। चिकित्सकों से दूरभाष पर स्वास्थ्य परामर्श सामान्य चिकित्सा, कान/ नाक/गला, नेत्र रोग, हड्डी रोग, आर्युवेद, मनोचिकित्सक और अन्य रोग के बारे में सलाह ली जा सकेगी।