सोनिया कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली किशोरी का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मौके पर पांच नंबर चौकी प्रभारी सुलतान सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सोनिया कॉलोनी की एक 14 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उसके माता-पिता अपने छोटे बेटे को साथ लेकर किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर के दरवाजे के बीच में चुनरी के फंदे से लटकी हुई मिली। इस घटना के तुरंत बाद वह बच्ची को सिटी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।