हैंडबॉल प्रतियोगिता में देव गुरुकुल स्कूल की 14,17 और 19 आयुवर्ग टीम के विजेता खिलाड़ी व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देव गुरुकुल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीमों ने तीनों प्रमुख वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में विरोधी टीमों को पटखनी देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कोच अशोक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि मैदान पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और आपसी सामंजस्य दिखाया। इसी अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर स्कूल ने तीनों श्रेणियों में यह यादगार जीत हासिल की है।