अंबाला छावनी के बाजारों से नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटवाते हुए।
- फोटो : Ambala
त्योहारी सीजन को लेकर बाजारों में अतिक्रमण न हो, इसके लिए नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शनिवार को जैसे ही टीम बाजारों में निकली तो दुकानदार सामान समेटने में जुट गए। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने सर्राफा बाजार हनुमान मार्केट, सब्जी मंडी व अन्य बाजारों में यह अभियान चलाया। वहीं कई जगह से निगम की टीम ने सामान भी जब्त किया। इस दौरान कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन परिषद अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी। अंबाला कैंट थाना प्रभारी विजय का कहना है कि त्योहारी सीजन पर नियमित तौर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।