अंबाला सिटी। आईआईटी गांधी नगर में चार बैच में अलग-अलग विषयानुसार कार्यशाला शिविर लगाया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जुलाई से अगस्त माह तक चलेगा। इसके लिए जिले से डीएसएस और डीएमएस समेत 16 अध्यापक जाएंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, गणित के अध्यापकों को नए और रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद अध्यापक विद्यार्थियों को स्कूलों में नए रुचिकर और सरल तरीके से पढ़ाई कराएंगे।
यह अध्यापक कार्यशाला के लिए जाएंगे
इन अध्यापकों में जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज, जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा सहित पीजीटी बॉयोलॉजी सोनू भाटिया, अंजू डागर, पीजीटी केमिस्ट्री नीरज ढाका, पुष्पा रानी, कविता, वंदना नरुला, पीजीटी फिजिक्स ज्योति, संजीव गौतम, मनजीत कौर, पीजीटी गणित सुमित गाबा, डॉ. विकास कुमार, सचिन कुमार शामिल हैं। कार्यशाला का पहला बैच गणित 16 से 20 जुलाई, दूसरा बैच केमिस्ट्री 24 से 28 जुलाई, तीसरा बैच फिजिक्स 31 से 4 अगस्त, चौथा बैच बॉयोलॉजी 7 से 11 अगस्त तक चलेगा।
वर्जन
आईआईटी गांधीनगर में जुलाई माह में कार्यशाला का आयोजन करना है। इसके लिए निदेशालय से डीएसएस और डीएमएस सहित 16 अध्यापकों की सूची आई है। इन सभी अध्यापकों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, गणित विषयानुसार कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग अपनी तैयारी कर रहा है। प्रशिक्षण में अध्यापकों को नए और रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए गुर सिखाए जाएंगे।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।