फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिंदी माह पर केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों ने किया कविता पाठ

विज्ञापन
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में कविता पाठ सुनाते ​शिक्षक रिंकू धीमान। प्रवक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में हिंदी माह के तहत विभिन्न साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक विशेष कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मनुबाला, अनिल कुमार, चंचल कालरा, अशोक कुमार, रिंकू धीमान, चारु धवन और सतीश सहित अन्य शिक्षकों ने देशभक्ति, प्रकृति, राष्ट्रभाषा हिंदी और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित स्वरचित व प्रसिद्ध कविताओं का ओजपूर्ण पाठ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने काव्य-सौंदर्य और साहित्य की विविध विधाओं को समझा। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ऋचा जैन ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना और भावनात्मक एकता का सशक्त आधार है। कार्यक्रम का संचालन नूतन श्रीवास्तव व विनीत आहूजा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें