नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित शिक्षकगण, छात्र व मौजूद रोटरी क्लब के पदाधिकारी। स्कूल
अंबाला। छावनी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने नेशन बिल्डर अवॉर्ड समारोह आयोजित किया। इस दौरान शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लांगा को उनके कुशल नेतृत्व के लिए अवॉर्ड मिला। शिक्षिका बबीता ठाकरान डागर, शिक्षक अमित कुमार (अर्थशास्त्र में राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान के लिए), रजत सैनी, पुस्तकालयाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाहवा और प्राथमिक शिक्षक प्रदीप कुमार को भी नेशन बिल्डर अवॉर्ड प्रदान किया गया। सत्र 2025-26 की 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र करनदीप सिंह, पारुल और इशिका को भी पुरस्कृत किया गया। संवाद