अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राध्यापक व गणमान्य। प्रवक्ता
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक्सपीरिएंशियल पेडागॉजी एंड एआई इन क्लासरूम टीचिंग विषय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यशाला में डॉ. शब्दा बेदी, डॉ. दीपा शर्मा और पंकज कोहली ने अनुभवात्मक अधिगम के गुर सिखाए। विशेष सत्र में सजल मिश्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई की उपयोगिता बताते हुए टूल्स के व्यावहारिक प्रयोग की जानकारी दी। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन, हरियाणा के तत्वावधान में मेधा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया। इसमें 40 से अधिक प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देश राज बाजवा ने नई शिक्षा नीति के तहत नवाचारी और छात्र-केंद्रित शिक्षण विधियों को अपनाने पर जोर दिया। संवाद
अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राध्यापक व गणमान्य। प्रवक्ता