अंबाला सिटी के पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षक व व
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई के तत्वावधान में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के विशेषज्ञों मनदीप सिंह और पुनीत ने शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, म्यूचुअल फंड निवेश और रिटायरमेंट प्लानिंग की बारीकियां समझाईं। विशेषज्ञों ने फाइनेंशियल फ्रीडम फॉर वूमेन और जोखिम प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासित बचत से ही भविष्य सुरक्षित है। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मददगार हैं। अंत में उन्होंने सीबीएसई और विशेषज्ञों का आभार जताया। संवाद