शहजादपुर खंड के पतरेहड़ी गांव में आयोजित शिविर के मौके पर मौजूद डीईईओ। प्रवक्ता
शहजादपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी में आयोजित चार दिवसीय अटल, रोबोटिक्स एवं एआई प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 स्कूलों के शिक्षकों व प्राचार्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एआई और रोबोटिक्स की बारीकियों से अवगत कराना था। समापन अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सबरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। प्रधानाचार्य दीपा कौशिक ने सभी का आभार जताते हुए इसे शिक्षा के आधुनिकीकरण में मील का पत्थर बताया।