विजेता छात्रों के साथ प्राचार्य व निर्णायक मंडल के सदस्य। कॉलेज
अंबाला। आचार्य रघुवीर राजकीय महाविद्यालय में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन्यजीव फोटोग्राफी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वन्यजीव फोटोग्राफी में तनुज ने पहला, अंशिका ने दूसरा और छवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में ज्योति ने पहला, डेविड ने दूसरा और वंशिका कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुप्रिया और अनुराधिका को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस स्पर्धा के निर्णायक डॉ. अंजू तंवर, डॉ. दिलीप कुमार और प्रो. भव्या रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. रतेश, डॉ. पूजा देवी और डॉ. तरसेम ने किया। प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए युवाओं से प्रकृति रक्षा की अपील की। संवाद