फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तनिष और महक को मिली स्कूल कैप्टन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में शनिवार को अलंकरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद को उनके पद व दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार यादव तथा उपप्राचार्या नेहा यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विभिन्न पदों पर चुने गए विद्यार्थियों को बैज पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस वर्ष स्कूल कैप्टन के रूप में जय चौहान एवं प्रभलीन कौर को चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी तनिष और महक को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें