फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम

Tue, 20 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कैंट के सनातन धर्म महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता के उद्देश्य से पावर प्वाइंट प्रतियोगिता
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता के उद्देश्य से पावर प्वाइंट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना रहा। मंच संचालन हिताक्षी सरीन ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो. अलका शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज में परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है और नशा मुक्ति जैसे अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम, दृष्टि द्वितीय व जशनदीप कौर तृतीय रही। प्राचार्या डॉ अल्का शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरधर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें