अंबाला सिटी। शहर की दुकानों, डिपार्टमेंटल स्टोर, मिठाई की दुकानों और दूध की डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने टीम के साथ किया।
नावल्टी सिनेमा के नजदीक सकुर्लर रोड पर स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से खुली चीनी और पीली दाल, सकुर्लर रोड स्थित पंडित जी स्वीट्स की दुकान से बीकानेरी बर्फी, गुलाब जामुन और घेल रोड अंबाला शहर स्थित प्रभु कृपा वेजिटेबल करियाना स्टोर से मार्वल टी रेड, उड़द की छिलके वाली दाल के सैंपल लिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण के लिए भेजे। अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को व्रत से संबंधित सभी खाद्य पदार्थ जैसे कुटटू व सिंघाड़े का आटा ताजा व शुद्ध बेचने के निर्देश दिए।