शराब पीकर बिना वजह कर रहा था तफ्तरी, गिरफ्तार - सेक्टर-सात की घटना, जमानत पर छोड़ा संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। लॉकडाउन के दौरान शराब पीकर तफरी कर रहे जलबेहड़ा के गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार शाम की यह घटना शहर सेक्टर-सात की है जब पुलिस ने नाकाबंदी पर उसे रोका। पूछने पर जब वह उचित कारण नहीं बताया पाया तब कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। धारा 188 के तहत बलदेवनगर थाने में केस दर्ज किया। उसे जमानत पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस पीर की दरगाह के पास थी जब गौरव बाइक पर निकला। कानून का हवाला देते हुए उससे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। उसे धारा 144 का उल्लंघन माना गया। एएसआइ बलकार सिंह के अनुसार गौरव बिना कारण सड़कों पर घूम रहा था। ------------------