फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंगोली प्रतियोगिता में स्वाती मेहर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में इलेक्टोरल क्लब एवं गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिता का विषय नो वोट्स टू बी लेफ्ट बिहाइंड रखा गया था। इस दौरान राजकीय महिला कॉलेज से स्वाती मेहरा प्रथम, सोनम ने द्वितीय और पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की निशा और केवीए डीएवी महिला कॉलेज की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कशिश को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र, मतदान के अधिकार एवं शत-प्रतिशत मतदान का प्रभावी संदेश दिया। प्राचार्या मीनू शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और उनकी रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गविविधियां सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करती है। इस मौके पर क्लब के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें