फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुषमा सिंह व सविता सूद के सिर सजा तीज लकी महिला का खिताब

विज्ञापन
तीज के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शामिल भारत विकास परिषद विवेक शाखा से जुड़ी महिलाए
विज्ञापन
अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से एक निजी रेस्तरां में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकल्प प्रभारी अरुणा अरोड़ा एवं रीमा मारवाह ने आकर्षक ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया। महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लकी महिला का खिताब सुषमा सिंह एवं सविता सूद को मिला। अन्य खेलों में उपहार आशी गुप्ता, अनीता गुप्ता, सीमा शर्मा एवं प्राची जैन ने जीते। खेलों में दिए जाने वाले सभी उपहार परिषद की सदस्य बबीता गुप्ता द्वारा दिए गए थे। मीना गोयल ने तीज पर मधुर गीत सुनाया तथा सभी बहनों ने नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें