मूनक। शेखपुरा मंचूरी में वीरवार को सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर व सहायकों को योग अभ्यास कराया गया। योग सहायक रीना रानी ने आंगनवाड़ी में उपस्थित सभी हेल्पर और वर्करों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। गांव की सरपंच रुपिंदर कौर ने भी सूर्य नमस्कार किया। योग सहायक रीना ने बताया कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक रूप से व्यक्ति को दुरुस्त बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी तनाव मुक्त रखता है। साथ ही इससे शरीर में लचीलापन आता है और पाचन तंत्र मजबूत करने में सहायक है। संवाद