जिला अपराध शाखा की टीम ने 200 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पवन कुमार निवासी हाशमी मौहल्ला जंडी मंदिर अंबाला शहर को 200 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि यह अफीम नरेश निवासी काजीवाड़ा मौहल्ला अंबाला शहर से लेकर आया है। पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया और दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।